बिगड़ते केन्द्र-राज्य रिश्ते में कांग्रेस से गुरेज
- शशिधर खान
लेकिन दीदी के नेतृत्व में चल रहे भाजपा विरोधी मुहिम में कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस पार्टी को भी शामिल नहीं किया गया है । जबकि 10 फरवरी को संसद के दोनों सदनों में आईएएस काडर का विरोध करनेवाली 10 विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस ही ज्यादा मुखर देखी गयी ।
दीदी ने गोवा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस से चुनावी गठजोड़ का प्रयास विफल रहा । दीदी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मंच शेयर कर चुनाव प्रचार में शामिल हुई और कहा कि ‘मैं कभी नहीं चाहूंगी कि अखिलेश यादव किसी सीट पर कमजोर पड़ें ।’अखिलेश यादव का भाजपा से सीधा मुकाबला है और उन्होंने कांग्रेस से गठजोड़ नहीं किया है । 2 मार्च को पश्चिम बंगाल में घोषित 108 नगरपालिका चुनावों में दीदी ने 102 सीटें जीती । कांग्रेस और भाजपा का खाता भी नहीं खुला। राज्यपाल जगदीप धनखड़ से दीदी की लगातार ठनी हुई है । संसद में एक टीएमसी सदस्य ने राष्ट्रपति से राज्यपाल को हटाने की मांग कर डाली ।
२० फरवरी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव मुंबई पहुंचे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से भी मिले । राव ने महाराष्ट्र गठजोड़ सरकार के दोनों घटक नेताओं से उनके आवास पर मिलकर भाजपा विरोधी गठजोड़ में सभी क्षेत्रीय दलों के शामिल होने के विषय में चर्चा की । राव ने शरद पवार के आवास पर मुलाकात करके कहा कि पवार के गृह शहर बारामती में सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों का जमावड़ा हो । लेकिन चन्द्रशेखर राव किसी कांग्रेसी नेता से नहीं मिले ।
१४ फरवरी को कोलकाता से ही खबर आयी कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम॰ के॰ स्टालिन ने दीदी को ट्वीट करके कहा कि वे जल्द ही उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलकर भाजपा के खिलाफ पार्टियों को एकजुट करने का प्रस्ताव करेंगे । स्टालिन सोचते ही रह गए, चन्द्रशेखर राव मुंबई पहुंच गए । बिगड़ते केन्द्र-राज्य रिश्ते में कांग्रेस से गुरेज
Centre State